
चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला के आसपास के इलााको मे देर रात से झमाझम बरसात से गिरा पारा
लोगों को गर्मी से मिली राहत
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) देर रात चंडीगढ, मोहाली व पंचकूला मे झमाझम बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। इस सीजन में सामान्य से 52.3 फीसदी ज्यादा बारिश है। सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 8.30 बजे के बीच 0.6 एमएम और सोमवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 के बीच 1.1 एमएम बारिश हुई है।
चंडीगढ़ में बुधवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ही बारिश शुरू हो गई थी।
सुबह बरसात बंद हो गई लेकिन कुछ ही समय बाद लगभग 9:30 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 84 एमएम पानी बरसा है। यह पंजाब और हरियाणा के सभी जिलों से ज्यादा बारिश है। बरसात से लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। इससे पहले मंगलवार शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार हो गया था।





















