
किसान जत्थेबंदियां का चंडीगढ कूच, शहर के सभी बार्डर छावनी मेे बदले
कई जगह हिंसक झडपों की खबर
चंडीगढ़, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर पंजाब व हरियाणा के किसान जत्थेबंदियों ने चंडीगढ़ कूच करना शुरू कर दिया है जिस कारण कई जगहों पर किसानो व पुलिस के बीच झड़पों की खबरे सामने आ रही है। वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं। पंजाब में कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं अंबाला में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई।
चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। यहां आईटीबीपी, सीआरपीएफ के टुकडिय़ां भी हथियारों के साथ मौजूद हैं। सीटीयू की बसें भी खड़ी की गई हैं ताकि अगर कोई किसान नेता या अन्य कोई उपद्रव करे तो उन्हें यहां से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा सके।























