
पंजाब के इस जिले मे तेंदुए की दहशत से लोगों में मचा हडक़ंप
एक गांव मे घुसा तेंदुआ, दहशत मे लोग
चंडीगढ़, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के पास स्थित मत्तेवाड़ा जंगलों से एक तेंदुआ लुधियाना के गांवों में घुसने की खबर है जिससे लोगो मे डर व दहशत का माहौल बना हुआ हैं। बताया जा रहा है कि इस तेंदुए ने लुधियाना के आसपास के लगभग 40-50 गांवों में दहशत फैला रखी है तथा वहां पर कई जानवरों को अपना शिकार भी बना चुका है। दरअसल मत्तेवाड़ा के साथ लगते गांव गढ़ी पाजिल की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर दीवार पर तेंदुआ सरेआम घूमता नजर आ रहा है, जिसकी वीडियो सामने आने से लोगों में खौफ पाया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ विभाग ने अभी तक इस तेंदुए को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है, बताया जा रहा है कि उक्त तेंदुएं ने 40-50 गांवों में दहशत फैला रखी है और वहीं आने वाले समय में यह जानवर कभी भी कोई जानी नुक्सान पहुंचा सकता है।





















