

हिमाचल मे भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन के कारण भारी नुकसान का जायजा लेने आज पहुंचेगे जेपी नड्डा
चंडीगढ़, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने दी।
उन्होंने कहा कि वह इस प्राकृतिक त्रासदी में दिवंगत लोगों के परिवारजनों के साथ मुलाक़ात भी करेंगे। वह समरहिल, शिमला में भारी बारिश के कारण हुए ध्वस्त प्राचीन शिव मंदिर स्थल का अवलोकन करने भी जाएंगे और शिमला एवं बिलासपुर में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों पर चर्चा भी करेंगे।





















