
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल मे भर्ती
चंडीगढ़, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) : हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात लगातार खराब हो रहे है वही बडी खबर सामने आ रही है कि रोपड़ में बाढ़ के बाद बचाव में जुटे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को जहरीले सांप ने काट लिया है। बैंस ने खुद जानकारी देते हुए कहा-”बाढ़ से राहत कार्य के दौरान पैर पर जहरीले सांप ने काट दिया। जहर की वजह से सूजन आ गई थी। हालांकि अब स्थिति ठीक है। सभी टेस्ट नॉर्मल आए हैं।
उन्होंने खुद टवीट कर कहा कि, “गुरु साहिब जी द्वारा बख्शी सेवा के दौरान तीन दिन पहले राहत कार्य के दौरान मेरे पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान ही मैं अपने लोगों की सेवा में जुट गया। ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद, प्रार्थना और आप सभी की दुआओं की बदौलत अब मैं पूरी तरह ठीक हूं। जहर से होने वाली सूजन कम हो रही है। सभी मेडिकल टैस्ट भी अब सामान्य आए हैं। आप सभी का प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे सदैव शक्ति और साहस दिया है।”
पंजाब के 7 जिलों के 89 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। भाखड़ा बांध और पौंग डैम से छोड़े गए पानी के बाद यह हालात बने हैं। बाढ़ का असर रोपड़, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में हुआ है।























