
पंजाब में बाढ़ के हालातो को लेकर सीएम भगवंत मान ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस
चंडीगढ़, 17 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब में बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में जानकारी देंगे। उन्होंने पंजाब में इस बाबत एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद भाखड़ा और पौंग बांध से पानी छोडऩे के कारण पंजाब के पांच जिले होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, कपूरथला और फिरोजपुर फिर से बाढ़ की चपेट में हैं।
बता दें कि पौंग डैम और भाखड़ा डैम के पानी का स्तर बढऩे के कारण पानी छोड़े जाने से पंजाब में फिर से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। भाखड़ा डैम में लगातार 5 दिन पानी छोड़ा जाना है। इससे राज्य में दरिया नजदीक रहने वाले अपने घर छोड़ कर अन्य स्थानों पर जाने के लिए मजबूर है।























