
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च
चंडीगढ़, 6 अगस्त (विश्ववार्ता):प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च करेंगे। इस योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। एक ‘ऐतिहासिक’ पहल के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम मोदी देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी के अनुसार, विश्व के सबसे बड़े और व्यस्ततम रेलवे नेटवर्क्स में से एक है, जो देश के हजारों शहरों और नगरों को परस्पर जोड़ते हुए लाखों लोगों को यातायात का एक महत्वपूर्ण साधन उपलब्ध कराता है





















