
बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर, आज निलंबित रहेगी अमरनाथ यात्रा
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर कि आज अमरनाथ यात्रा निलंबित रहेगी इसका कारण है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने की चौथी वर्षगांठ के मद्देनजर एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा ने मीडिया से कहा, ‘‘आज अमरनाथ यात्रा निलंबित रहेगी।
उन्होंने कहा कि एक जुलाई से अब तक साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी और 62 दिन तक चलेगी।























