
पंजाब मे बाढ और भंयकर बारिश से हुए नुकसान को लेकर पंजाब सीएम मान ने बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे मे बाढ और भंयकर बारिश से हुए नुकसान को लेकर आज 12.30 बजे चंडीगढ़ में एक अहम बैठक बुलाई है जिसमें राज्य में बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लिया जाएगा तथा बैठक दौरान विशेष गिरदावरी को लेकर लेकर चर्चा होगी। आज होने जा रही मीटिंग में वित्त मंत्री व विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह मीटिंग मुख्यमंत्री दफ्तर में आज 12.30 बजे होगी।





















