
कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो शादी के 18 साल बाद अपनी पत्नी से होंगे अलग
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्ववार्ता) कनाडा के 23वें पीएम जस्टिन ट्रूडो ने शादी के 18 साल बाद पत्नी सोफी से अलग होने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि वह और उनकी पत्नी सोफी अलग हो रहे हैं।
पीएम जस्टिन और सोफी ने 28 मई 2005 में शादी की थी और अब वह एक दूसरे से तलाक ले रहे हैं। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई जनता से अपील की है कि वह इस समय उनके बच्चों की बेहतरी के लिए मामले में गोपनीयता का सम्मान करें। जस्टिन ट्रूडो और सोफी ट्रूडो के तीन बच्चे हैं जिनका नाम जेवियर, एला-ग्रेस और हैदरियन है।























