
ये हो सकते है हरियाणा के नए डीजीपी
सरकार दे सकती है डीजीपी के अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो का भी अतिरिक्त कार्यभार
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा के नए डीजीपी आईपीएस शत्रुजीत कपूर हो सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं। खास बात ये है कि सीएम मनोहर लाल के विश्वसनीय अधिकारियों में गिने जाने वाले शत्रुजीत कपूर को डीजीपी के अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो का भी अतिरिक्त कार्यभार देने की तैयारी है।
सीएमओ के अधिकारी इसके पीछे तर्क दे रहे हैं कि हरियाणा में इससे पहले भी डीजीपी एसएन वशिष्ठ के साथ साथ अन्य डीजीपी के पास विजिलेंस का अतिरिक्त चार्ज रह चुका है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से 11 जुलाई को 9 आईपीएस अधिकारियों की सूची यूपीएससी को भेजी थी।





















