
पंजाब के इस जिले मे आप नेता के साथ लुटेरों ने की हाथापाई, बुलेट मोटरसाइकिल छीन हुए फरार
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे आज बडी वारदात हुई है जिसमे पूर्व पार्षद एवं आम आदमी पार्टी के नेता हंसराज राणा से लुटेरों ने बुलेट मोटरसाइकिल छीन लिया और फरार हो गए। जानकारी अनुसार पता चला है कि आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद हंसराज राणा सुबह लगभग 8:15 बजे बल्टर्न पार्क से सैर करके वापस अपने घर संतोखपुरा की तरफ जा रहे थे। बीएसएफ कॉलोनी के गेट के पास तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। राणा ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक युवक उन्हें धमकाने लगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।





















