
पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज इतने हजार कच्चे अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार सीएम भगवंत मान के नेतृव्य मे लगातार एक के बाद नये कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है इसी लडी मे आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में 12,500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत शबद कीर्तन से हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मंच पर जूते उतारकर कीर्तन सरवन किया।























