
आई फ्लू कंजंक्टिवाइटिस के लगातार बढते मामलो के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी हुई
आई फ्लू के लक्षण और बचाव
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) कुछ दिनों से बारिश और मौसम के कारण आई फ्लू कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी की है. सिर्फ अस्पतालों में ही नहीं बल्कि सिविल डिस्पेंसरियों में भी मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे मामले हर मौसम में देखने को मिलते हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। यह वायरस 4 से 5 दिन में ठीक हो जाता है।
डॉक्टरों के मुताबिक भीषण गर्मी के बाद बारिश होने से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. वायु प्रदूषण और मौसम में नमी के कारण फंगल इंफेक्शन की समस्या उत्पन्न होती है। इसमें आंखों से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। फंगल इंफेक्शन बढऩे पर आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आई फ्लू में जलन, दर्द और लालिमा होती है।
आई फ्लू के लक्षण और बचाव
1. लाल आंखे, जलन।
2. पलकों पर पीला और चिपचिपा द्रव जमा होना।
3. आंखों में चुभन और सूजन।
4. आंखों में खुजली और पानी आना।
5. आंखों को बार-बार न छुएं और साफ पानी से धोते रहें।
6. साफ करने के लिए टिश्यू पेपर या साफ कपड़े का इस्तेमाल करें।
7. रोगी से आंख मिलाने से बचें।
8. टी.वी.-मोबाइल से दूर रहें।





















