
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सूबे में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
कहा पंजाब को बाढ ने बहुत नुकसान पहुंचाया
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने जालंधर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। राज्यपाल ने कहा कि बाढ़ के कारण पंजाब में बहुत नुक्सान हुआ है। राज्यपाल ने शाहकोट, लोहियां खास जैसे इलाकों में जायजा लेने के बाद कहा कि नदियों में दो बड़ी दरारें आई जिस कारण 20 बजार एकड़ के करीब जमीन बर्बाद हुई है। इसके साथ ही 50 प्रतिशत फसल भी नष्ट हुई। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद उनके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उनके द्वारा डी.सी. से हालातों का पूरा रिव्यु लिया गया है। लोग प्रशासन के काम से संतुष्ट हैं पर वह कह रहे हैं कि उनके नुक्सान की भरपाई कैसे होगी।























