
फिलीपींस की राजधानी मे नाव पलटने से इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) फिलीपींस की राजधानी मनीला के पूर्व में रिजाल प्रांत की एक झील में एक नौका पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। फिलीपीन तटरक्षक और पुलिस के प्रवक्ता ने दी।
पीसीजी के प्रवक्ता रियर एडमिरल अरमांडो बालिलो ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में बताया कि स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब एक बजे हुई दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना बिननगोनन शहर से लगभग 45 मीटर दूर हुई। प्रारंभ में पीसीजी ने कहा कि दुर्घटना से 30 की मृत्यु हो गई। बाद में बालिलो ने आंकड़े को सही किया।





















