
चंडीगढ मे यूथ अकाली दल द्वारा सीएम आवास को घेरने की कोशिश
प्रदर्शनकारियों और पुलिस आमने सामने
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) बाढ़ पीडि़तों को मुआवजे की मांग को लेकर यूथ अकाली दल ने आज चंडीगढ मे अ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियो द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अकाली कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया। इसके चलते प्रदर्शनकारी सडक़ पर बैठ गए हैं।





















