
पंजाब मे बाढ के कहर से अब तक 19 जिले सबसे अधिक प्रभावित
बाढ के जलजले से अब तक इतने घर हुए तबाह ओैर इतने लोगो को लिया मौत ने अपने आगोश मे
सीएम मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार सारी सरकारी मशीनरी 24 घंटे कर रही है लगातार काम
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे बीते दिनो आई बाढ के बाद भी अब तक कई जिलो मे आम जन जीवन ठीक नही हुआ है लगातार पानी का बहाव कम और ज्यादा होने के कारण दरियाओं के नजदीक गांव अब विरान बन गये है। राज्य में बाढ़ के कारण कुल 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें रूपनगर में 3, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और एस.बी.एस. नगर में 2 -2, एस.ए.एस. नगर में 8, फरीदकोट और जालंधर में 3-3, पटियाला में 10, संगरूर में 4 फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, बठिंडा और लुधियाना में 1-1 व्यक्ति शामिल है। बाढ़ के कारण 19 व्यक्ति घायल हुए हैं। इसके अलावा बाढ़ के कारण 377 घर पूरी तरह/ ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 770 घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
राज्य में बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति को कंट्रोल करने और कीमती मानवीय जान तथा जायदाद को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार सारी सरकारी मशीनरी 24 घंटे काम कर रही है, ताकि शीघ्र जन-जीवन को फिर ठीक किया जा सके। अब तक 27286 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पटियाला में 14296, रूपनगर में 2200, मोगा में 250, लुधियाना में 300, एस.ए.एस. नगर में 1400, एस.बी.एस. नगर में 200, फतेहगढ़ साहिब में 600, तरनतारन में 241, जालंधर में 670, कपूरथला में 380, फिरोजपुर में 5400, संगरूर में 263, फाजिल्का में 17 और मानसा जिले में 1069 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह 8 बजे तक राज्य के 1472 गांव बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। राज्य में कुल 159 राहत कैंप चल रहे हैं, जिनमें 1478 लोग रह रहे हैं।























