
बाढ़ के बाद पंजाब और हरियाणा राज्यो मे डेंगू ओैर आई फ्लू के केसों मे लगातार बढोतरी से सरकारे आई हरकत मे
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी सिविल सर्जनों को जारी किये दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा मे बाढ़ के बाद कई खतरनाक बिमारियों ने दस्तक दे दी है। जिनमे खतरनाक डेंगू व आई फ्लू के केसो मे लगातार बढोतरी देखी जा रही है। अगर बात करे कि हरियाणा में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डेंगू के केस 137 पर पहुंच गए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। वहीं आई फ्लू के केस ने पूरे हरियाणा को अपनी चपेट में ले लिया है। लगभग हर जिले की ओपीडी में 100 से ज्यादा आई फ्लू के केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी सिविल सर्जनों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही दवाओं के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।























