
पंजाब से कुछ दिन पहले विदेश गये इकलौते बेटे की मौत से परिवार मे मचा कोहराम
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है कनाडा देश से फिर दुखदाई खबर सामने आ रही है कि बरनाला के गांव संधू कलां के 17 वर्षीय जगजीत सिंह की कनाडा में मौत हो गई है पता चला है कि मृतक अपने माता पिता की इकलौता बेटा है और वह 10 दिन पहले वह पढ़ाई और रोजी-रोटी के लिए कनाडा गया था। पीडि़त परिवार ने बैंक से 35 लाख रुपए और आढ़ती से 11 लाख रुपए यानी कुल 46 लाख रुपए का कर्ज लिया और अपने दोनों बच्चों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश भेजा। इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।





















