
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की पंजाब और हिमाचल के अधिकारियों के साथ हो रही अहम बैठक हुई खत्म
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की पंजाब और हिमाचल के अधिकारियों के साथ चल रही बैठक खत्म हो गई है। आज हुई बैठक में उन्हें स्पष्ट कर दिया गया है कि बीबीएमबी जिस रेशों से हर रोज विभिन्न राज्यों को पानी की सप्लाई करता है वह सप्लाई करना अत्यंत आवश्यक है और वह सप्लाई निरंतर जारी रहेगी। फिलहाल डैम से किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त पानी छोडऩे की जरूरत नहीं है स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है।























