
दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा के अधिकाशं इलाको मे जोरदार बारिश
दिल्ली-NCR में बारिश को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूलों को किया बंद
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली-एनसीआर समेत देर रात पंजाब, हरियाणा के अधिकांश इलाको मे जोरदार बारिश हुई वही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। डीएम ने 12वीं क्लास तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए हुए जिसके बाद झमाझम बारिश हुई। बता दें कि मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने पहले ही अलर्ट में कहा था कि पिछले 48 घंटों से पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी (बीओबी) पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।





















