
पंजाब व आसपास के राज्यो मे आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब व आसपास के राज्यो मे आज भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है कि आज से 28 जुलाई तक पंजाब के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
इसी के चलते लुधियाना में बुधवार को शहर में भारी बारिश की संभावना है। शहर में 28 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। 26 जुलाई को जिला फिरोजपुर, फाजिलका, फरीदकोट, मुक्तसर, पठानकोट, बठिंडा, मानसा और संगरूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि माझा, दोआबा और पूर्व मालावा में 26, 27, 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना अधिक हैं।





















