
विद्यार्थियो और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब इस जिले के स्कूलो मे छुट्टियों का हुआ ऐलान
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भारी बाढ की चपेट मे है जिसके बाद लोगो को आम जन जीवन मे लौटने मे समय लग रहा है वही बात करे अगर सुल्तानपुर लोधी के सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर में आज से 29 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कपूरथला द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर, जिला मजिस्ट्रेट ने छात्रों और शिक्षकों की पहुंच न होने के कारण सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर को 29 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त स्कूलों में साफ-सफाई की कमी के कारण तथा बाढ़ के पानी के दुष्प्रभाव से बचने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को खोलना उचित नहीं होगा।





















