
संसद के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन
केंद्र के खिलाफ आज विपक्ष लायेगा अविश्वास प्रस्ताव , कांग्रेस की अहम बैठक आज
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) संसद के मानसून सत्र के दिन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गये है कल भी लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। हालांकि, सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष की शर्तें उसे मंजूर नहीं हैं।
इन्हीं सब पर पर अपनी आगे की रणनीति के लिए भाजपा ने संसदीय दल तो विपक्ष ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुलाई। इस बीच खबर आई कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। देर रात लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आज सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।





















