
पंजाब सीएम भगवंत मान पहुंचे पंजाब यूनिवर्सिटी
सीएम मान ने किया छात्रों के लिए बन रहे होस्टल का निरीक्षण
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान सीएम. मान ने छात्रों के लिए बन रहे होस्टल का निरीक्षण किया। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब सरकार की कोशिश रहेगी यूनिवर्सिटी में पढऩे का माहौल, कमरों की डिजाइन सब अपडेट मिले। इन होस्टलों के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 50 करोड़ रुपए जारी किए हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यूनिवर्सिटी को हर महीने 30 करोड़ रुपए जारी कर रहे हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी में नए हॉस्टल भी बनाए जाएंगे और हम चाहते हैं कि पंजाब की सभी यूनिवर्सिटी हाई रैंक पर ही रहें।





















