
पंजाब कांग्रेस को आज लगा बडा झटका
इस पूर्व विधायक को बीजेपी प्रधान जाखड ने कराया भाजपा मे शामिल
भाजपा सुनील जाखड ने साधा कांग्रेस का कडा निशाना
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस की हालत सूबे मे लगातार कमजोर होती जा रही है इसी बीच कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा है जब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी को पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने भाजपा पार्टी ज्वाइन करवाई है। उन्होंने कहा कि उनके पुराने साथी भाजपा में शामिल हुए हैं। जिक्रयोग्य है कि अश्ननी सेखड़ी बटाला से 3 बार विधायक रह चुके हैं।
इस दौरान जाखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक गई है। कांग्रेस ने निजी हितों के लिए आप के आगे गोडे टेक दिए हैं।























