
चंडीगढ मे मणिपुर हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पुलिस व आप समर्थक आमने सामने
पुलिस ने आप समर्थक को जबरन उठा कर लिया हिरासत में
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे आज मणिपुर हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के समर्थक सडक़ों पर उतर गए। फेज-3ए स्थित एमएलए हॉस्टल के बाहर चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की लेकिन वह राज्यपाल के निवास जाने की मांग पर अड़े हुए थे। इस दौरान पुलिस और आप समर्थक आमने-सामने हो गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। यहां तक कि पानी की बौछारे भी की गई। पुलिस कार्यकत्र्ताओं को जबरन उठा कर हिरासत में ले रही है।
इस दौरान पुलिस व आप समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। कुछ समर्थक दूसरे रास्ते से आगे बढऩे की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें की। इस दौरान कुछ समर्थकों को हिरासत में भी लिया गया है। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं। आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान विधायक मास्टर बुधराम भी प्रदर्शन में शामिल थे। आप नेताओं को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से इस बार थ्री लेयर बैरिकेड लगाए गए थे।























