
चंडीगढ नगर निगम की अहम बैठक आज,इन मुद्दो पर हंगामा होने के आसार
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ नगर निगम सदन की आज अहम बैठक होने जा रही है बैठक हंगामेदार रहने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने फ्री पार्किंग का मुद्दा उठाने की तैयारी कर रही है। पिछली बैठक के मिनट्स को पास करने और प्लांट को लेकर फिर हंगामा हो सकता है। कांग्रेस ने वेंडिग साइट और आप ने पेपरलेस सदन के मुद्दे पर भी निगम से कई सवाल पूछने की तैयारी की है। बैठक में कई विकास कार्यों को भी हरी झंडी दी जाएगी।





















