राउज़ एवेन्यू कोर्ट की ओर से विधायक गोपाल कांडा को मिली बड़ी राहत
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) सिरसा से विधायक गोपाल कांडा को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। गोपाल कांडा गीतिका नाम की एयरहोस्टेस के आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी था। मुरली धर लख राम नाम से कांडा की एक एयरलाइंस कंपनी थी। इस कंपनी में गीतिका शर्मा नाम की एयर होस्टेस काम किया करती थी। 5 अगस्त 2012 में गीतिका ने सूइसाइड कर लिया। पुलिस ने सूइसाइड नोट देखा तो उसमें गोपाल कांडा का नाम था, जिसने हंगामा मचा दिया। कांडा पर आरोप था कि उन्होंने एयरहोस्टेस गीतिका को आत्महत्या के लिए उकसाया है।






















