
गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की यात्रा को लेकर बडी खबर
कल से शुरू होगा करतारपुर कॉरिडोर
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) गुरुद्वारा करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) की यात्रा को लेकर बडी खबर सामने आ रही है कि बाढ के कारण यात्रा बंद कर रखी थी जोकि अब कल से शुरू होगी। बाढ़ की वजह से पिछले पांच दिनों से यात्रा बंद है। रावी नदी का पानी भारत पाकिस्तान सीमा पर आ गया था जिससे गलियारे में पानी भर गया था और यात्रा बंद हो गई थी। गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी।























