
पंजाब के जिला जालंधर मे लडोवाल मे लुटेरों ने लाखों रुपए के केश पर किया हाथ साफ
पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में जारी किया हाई अलर्ट, गाडिय़ों की तलाशी लेनी शुरू
़चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के जिला जालंधर से आ रही है जहां लडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर की गाड़ी को लुटेरों ने घेर कर उससे 23.30 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार लडोवाल टोल प्लाजा का मैनेजर अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिल्लौर बैंक में नकदी जमा करवाने आ रहा था। इसी बीच लुटेरों की 2 गाडिय़ां, जिनमें से एक गाड़ी मैनेजर की गाड़ी के आगे जबकि दूसरी उसके पीछे लग गई।
पीडि़तों ने बताया कि वह सारा कैश फिल्लौर में पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इस दौरान लुटेरों ने उनकी बलेरो गाड़ी को साइड मारकर रोका और ड्राइवर और मैनेजर से 23 लाख रुपए कैश लूटकर भाग गए। ड्राइवर ने कहा कि लुटेरों ने हमसे हाथ मिलाया और हथियारों से हमें डराया। लूट की घटना के तुरंत बाद फिल्लौर के एसएचओ हरजिंदर सिंह और डीएसपी जगदीश राज मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीडि़तों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।























