
पंजाब के सरकारी स्कूलों में नामांकन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बढ़ता हुआ
शिक्षा क्रांति की ओर अग्रसर होता पंजाब: सीएम मान, टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा के क्षेत्र मे लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रही है वही अब पंजाब के सरकारी स्कूलों में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक बच्चों ने एडमिशन करवाया है। इसको लेकर सीएम मान ने ख़ुशी प्रगट की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह बहुत खुशी की बात है, पंजाब के सरकारी स्कूलों में नामांकन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बढ़ गया है। प्री-प्राइमरी (1) में 16.3 प्रतिशत और प्री-प्राइमरी (2) में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हमारी सरकार बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पंजाब में सरकारी स्कूलों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है। पंजाब शिक्षा क्रांति की ओर अग्रसर है।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1683360320419696642?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1683360320419696642%7Ctwgr%5Eae83df0e9a20987b7636b541349c1706cb67aa94%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdainiksaveratimes.com%2Fcm-mann-expressed-happiness-over-increasing-admission-in-government-schools%2F























