
राजधानी दिल्ली में भारी बारिश में लोगों को फिर सता रहा बाढ़ का डर
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बारिश के बाद एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लोगों को एक बार फिर बाढ़ का डर सता रहा है। निचली इलाकों में लोगों को चेतावनी जारी की जा रही है। बाढग़्रस्त इलाकों को छोडक़र सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर रविवार को एक बार फिर खतरे के निशान के पार चला गया। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।





















