
पंजाब के इस जिले मे एसएसओसी ने नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ हासिल की बडी सफलता
कुल इतने किलो हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को दबोचा, डीजीपी गौरव यादव ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे पडोसी देश सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी से बाज नही आ रहा है, आज नशे के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में एसएसओसी फाजिल्का ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के बाद 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इस बात की जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने टवीट कर दी है। गिरफ्तार व्यक्तियों ने गांव हस्ता कलां से नशे की खेप उठाई थी, जिसे ड्रोन की मदद से गिराया गया था। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आपूर्ति श्रृंखला में शामिल अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार हमारे राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
https://twitter.com/DGPPunjabPolice/status/1683036530321903617?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1683036530321903617%7Ctwgr%5E587fefa273d5d11420e4cee976209ac5223c9210%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdainiksaveratimes.com%2Fssoc-fazilka-arrested-2-persons-with-20-kg-heroin%2F























