
पंजाब सीएम भगवंत मान कुछ ही देर मे करेगें भाखड़ा डैम का दौरा
अधिकारियों के साथ लेगे स्थिति का जायजा
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) पहाडो व मैदानी इलाको मे फिर से बाारिश का दौर शुरू होने के कारण पंजाब मे एक बार फिर बाढ का खतरा मंडराने लगा है जिसको देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ ही देर मे भाखड़ा डैम का दौरा करेंगे। वह दोपहर करीब 2 बजे भाखड़ा डैम पहुंचकर डैम की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ-साथ वह अधिकारियों से ताजा हालात पर चर्चा करेंगे।























