
पंजाब के इस जिले मे बारिश ने ढहाया कहर
पोल्ट्री फार्म की छत से गिरने से इतनी हजार मुर्गियों की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के कई जिलो मे आज बारिश कहर बनकर बरसी वही खबर आ रही है पंजाब के जालंधर जिले के देहाती थाना मकसूदां के अंतर्गत पड़ते गांव नुस्सी से भतीजे रोड पर स्थित पोल्ट्री फार्म के ढह जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में पोल्ट्री फार्म के मालिक मनदीप सिंह रंधावा पुत्र ज्ञान सिंह रंधावा ने बताया कि तेज़ बारिश के कारण यह हादसा हुआ है जिससे करीब चार से पांच हजार मुर्गियां मर गई हैं। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।























