
पंजाब मे बाढ़ के कोहराम के बीच फिर भारी बारिश शुरू
आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, पंजाब के जिलों में अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) लगातार बाढ़ की मार झेल रहा पंजाब मे फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पंजाब में देर रात से मौसम बदल गया। सुबह से अमृतसर, कपूरथला, मोगा समेत कई जिलों में तेज बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। बरसात से पारे में गिरावट आ गई है।
बारिश ने फिर चिंता बढ़ा दी है। जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर व डेरा बाबा नानक में सुबह से भारी बारिश हो रही है। डेरा बाबा नानक में भारी बारिश के चलते फिर से रावी दरिया का जल स्तर बढऩे का खतरा बना हुआ है। इसी दौरान चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब में अलग-अलग जिलों में भारी हो रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि हिमाचल में भी भारी बारिश के अलर्ट पर है।
जिस तरह भारी बारिश हो रही है उससे उन लोगों की चिंता बढ़ गई है जो बाढ़ के बीच अपना सामान लेकर छतों य टैंटों में अपना गुजारा कर रहे हैं। अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। यह बारिश श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी चिंता बनी हुई है कि उन्हें कब राहत मिलेगी। राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, खरड़, खमानो, चमकौर साहिब, बलाचौर, खड़ूर सहिब, कपूरथला, आनंदपुर साहिब, बटाला, अजनाला, भुल्तथ, मुकेरियां, दूसहा, गुरदासपुर में मध्यम बरिश की संभावना है।























