
पंजाब सीएम मान ने 72 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को हरी झंडी दिखाकर सिंगापुर के लिए किया रवाना
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब की मान सरकार सूबे के स्कूलो मे बच्चो को विदेशी स्तर पर शिक्षा देने के लिए कोई कसर नही छोड रही है इसी उद्देश्य के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिर 72 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को सिंगापुर रवाना करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। सी.एम. मान ने खुद हरी झंडी देकर प्रिसिपलों को सिंगापुर रवाना किया।
सिंगापुर रवाना करने से पहले सी.एम.मान ने सभी प्रिंसिपलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा को लेकर गारंटी पूरी की है। वह शिक्षा को वल्र्ड क्लास बनाएंगे। प्रिंसिपलों व टीचरों को नए तरीके से पढ़ाने की ट्रेनिंग देंगे। जो आज इस कड़ी में मील पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रिंसिपलों के 2 बैच सिंगापुर प्रिंसिपल ट्रेनिंग अकैडमी में जाकर ट्रेनिंग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं जो शिक्षा की आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग लेंगे व पंजाब के शिक्षा स्तर को और ऊंचा करेंगे।























