

पहाडों व मैदानी इलाको मे फिर जोरदार बारिश का दौर शुरू
राजधानी दिल्ली मे फिर बड़ा बाढ का खतरा, हथिनी कुंड बैराज में लगातार बढ़ रहा पानी का लेवल
पंजाब, हरियाणा के अधिकांश इलाको मे देर रात से जारी है भारी बारिश
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश अब देर रात से मैदानी इलाको मे भी शुरू हो गई है जिस कारण फिर आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, भारी बारिश से यमुना नदी उफान पर है। वही अब पंजाब, हरियाणा व अन्य मैदानी राज्यो मे देर रात से भारी बारिश का दौर जारी है। इससे यमुना नदी का जलस्तर बढक़र खतरे के निशान पहुंच गया है। 1 घंटे में पानी का लेवल 2 लाख 9 हजार क्यूसेक बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से स्थानीय निवासियों को यमुना के निचले इलाकों से दूर हटने की अपील की जा रही है।























