
फरीदकोट यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद ने संभाला पदभार
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब की बाबा फरीद यूनिर्वसिटी ऑफ हेल्थ सांइस फरीदकोट को आज अपना रेगुलर वाइस चांसलर मिल गया। डॉ. राजीव सूद ने आज सुबह बाबा फरीद यूनिर्वसिटी के छठे वाइस चांसलर के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। करीब एक साल बाद यूनिवर्सिटी में इस पद पर जॉइनिंग हुई। एमएलए गुरदित सेखो ने डॉ. राजीव सूद को जॉइन करवाया।पदभार संभालने से पूर्व वह बाबा फरीद टिल्ला पहुंच कर विधायक के साथ नतमस्तक हुए।























