
कुल्लू के काइस और न्योली में फटा बादल, मची दहशत, कई गाडिय़ा बहीं
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तडक़े उस समय दहशत व डर फैल गया जब बादल फटनेे हर जगह पानी ही पानी हो गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य आपात प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, कुल्लू में कायास गांव के पास तडक़े करीब 3 बजकर 55 मिनट पर बादल फटा, जिससे कई वाहन बह गए और एक सडक़ अवरुद्ध हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, बादल फटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान कुल्लू के चंसारी गांव के रहने वाले बादल शर्मा के रूप में की गई है।























