
चंडीगढ़ कॉलेजों में बीए, बीएससी की खाली सीटों पर काउंसलिंग आज से
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता)शहर के कॉलेजों में गैर केंद्रीकृत बीएससी और बीए के जिन कोर्सेज में सीटें खाली रह गई हैं उनकी मेरिट के आधार पर आज से लेकर 19 जुलाई तक कॉलेजों में काउंसलिंग चलेगी। वहीं केंद्रीकृत कोर्सेज के लिए सोमवार को दूसरी काउंसलिंग आयोजित होगी। इसमें यूटी पूल और आउटसाइड यूटी पूल के विद्यार्थियों को हिस्सा लेना होगा। वहीं दोनों पूलों की आरक्षित श्रेणी के लिए मंगलवार को काउंसलिंग आयोजित करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में दाखिला मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर फीस जमा करवानी होगी, अन्यथा दाखिला रद्द हो जाएगा।





















