
पंजाब कांग्रेस को लगा एक बार बडा झटका, इस नेता ने थामा आप का दामन
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस को उस समय बडा झटका लगा जब लुधियाना जिला कांग्रेस के पूर्व जनरल सैक्रेटरी सीता राम शंकर ने ‘आप’ का दामन थाम लिया। सीता राम शंकर जोकि पूर्व विधायक राकेश पांडे के खासमखास रहे हैं, को आज आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बग्गा व पप्पी पराशर की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया गया।























