
पंजाब भर मे आज से खुलेंगे स्कूल, सभी स्कूलों के प्रमुख और प्रबंधक समितियों को जारी किये निर्देश
कहा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रमुख और स्कूल प्रबंधक समिति पूरी तरह होगी जिम्मेदार
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) बारिश व बाढ़ के कारण बंद किए गए पंजाब के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, मान्यता प्राप्त, एडेड और निजी स्कूल आज से आम दिनों की तरह खुल जाएंगे। पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि पंचायत, शिक्षा, स्थानीय सरकार, सिंचाई, लोक निर्माण या अन्य विभागों के समन्वय से सरकारी/सहायता/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के परिसर बच्चों के लिए सुरक्षित हैं।
सभी स्कूलों के प्रमुख और प्रबंधक समितियों को भी इसके निर्देश दिए। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रमुख और स्कूल प्रबंधक समिति पूरी तरह जिम्मेदार होगी। हिदायत दी गई है कि यदि किसी स्कूल या इलाके में पानी भरा है या किसी स्कूल की इमारत क्षतिग्रस्त है, तो ऐसे स्कूलों में पढ़ाई शुरू करने के बारे में संबंधित जिले के डीसी अपने स्तर पर फैसला लेंगे और यदि जरूरी हो तो ऐसे स्कूलों में छुट्टियां जारी रखी जा सकती हैं।























