
बेंगलुरु में विपक्षी दलों की अहम बैठक आज
बेंगलुरु बैठक मे शामिल होगे दिल्ली सीएम केजरीवाल व पंजाब सीएम मान
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) बेंगलुरु में आज होने वाली विपक्ष की बैठक में 26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के दो दिवसीय विचार-मंथन सत्र में भाग लेने की संभावना है, जहां वे 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लडऩे के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक की पूर्व संध्या पर पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह संसद में दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी।
आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल और सीएम मान बेंगलुरु जाएंगे। केजरीवाल की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ‘आप’ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई है।





















