
आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में होगी शामिल
बेंगलुरु बैठक मे शामिल होने के लिए दिल्ली केजरीवाल व पंजाब सीएम मान जाएंगे
चंडीगढ़, 16 जुलाई (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल और सीएम मान बेंगलुरु जाएंगे। केजरीवाल की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ‘आप’ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई है। ‘आप’ ने पहले कहा था कि वह बेंगलुरु की बैठक में तभी शामिल होगी, जब कांग्रेस संसद में दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र के अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देगी पीएसी में विचार-विमर्श के बाद चड्ढा ने घोषणा की कि केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ सोमवार को बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में भाग लेगी।






















