
पडोसी राज्य हरियाणा मे भी बाढ़ का कहर
आज सिरसा में घग्गर के 4 बांध टूटने से कई जिलो मे बढा मे बाढ का खतरा
मौसम विभाग ने फिर दिया येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 16 जुलाई (विश्ववार्ता) जहां पंजाब मे बाढ ने हाहाकार मचा रखा है वही पडोसी राज्य भी बाढ से अछूता नही है, अब तक भारी बारिश के कारण 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आज सिरसा में घग्गर नदी की चार जगहों से टूट गई। मीरपुर, खैरेकां, पनिहारी और बुर्जकर्मगढ़ के बीच और नेजाडला कलां के पास से छोटे बांध टूटे हैं। जिससके बाद घग्गर नदी का पानी रिंग बांध को तोडक़र मुख्य बांध के किनारे तक जा पहुंचा है। घग्गर का जलस्तर बढऩे पर ग्रामीणों को अपने खेतों और मकानों की चिंता सता रही है। इसलिए लोग घग्गर नदी को शांत रखने के लिए इसके किनारे आकर पूजा कर रहे हैं। वहीं करनाल के लालूपुरा में भी यमुना का बांध टूटने का खतरा पैदा हो गया है। यहां कटाव हो रहा है।





















