
पंजाब सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों की छुट्टी वाले दिन पंजाब सचिवालय में बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ़, 16 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे बाढ़ के हाहाकार के बीच बाढ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों की छुट्टी वाले दिन पंजाब सचिवालय में अहम बैठक बुलाई हैं। मीटिंग में बाढ़ प्रभावित इलाकों की क्या स्थिति है, राहत बचाव कार्य किस ढंग से चल रहे हैं, इसको लेकर इस मीटिंग में विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की किस ढंग से हर संभव मदद करनी है इसकी रणनीति भी बनाई जाएंगी।























