
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
चंडीगढ़, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरनेम मामले में मिली सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने सजा पर रोक के खिलाफ शीर्ष अदालत में अर्जी दाखिल की है। बता दें कि पिछले हफ्ते गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। राहुल गांधी इसी फैसले के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले हफ्ते मोदी सरनेम से संबंधित मानहानि मामले में मिली 2 साल की सजा के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट पहुंचे थे। 7 जुलाई को हुई सुनवाई में गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज करते हुए ,जा पर रोक लगाने से मना कर दिया था।























